Aalu Ki Sadak Class 1 Question Answer Hindi Chapter 9
Class 1 Hindi Chapter 9 आलू की सड़क Question Answer
Aalu Ki Sadak Class 1 Question Answer
Aloo Ki Sadak Class 1 Hindi Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
बंदर ने कैसे पता लगाया होगा कि भालू कहाँ जा रहा है?
उत्तर-
बंदर ने बोरे में से गिरे हुए आलू की मदद से भालू का पता लगाया होगा।
प्रश्न 2.
भालू ने बंदर को कोई उत्तर क्यों नहीं दिया होगा?
उत्तर-
भालू जल्दी में था इसलिए बंदर को कोई उत्तर नहीं दिया।
प्रश्न 3.
यदि रास्ते में पानी होता, तब धप्प की जगह क्या आवाज़ आती?
उत्तर-
यदि रास्ते में पानी होता, तब छप्प की आवाज़ आती।
![]()
प्रश्न 4.
अगर बोरे में छेद नहीं होता, तो कहानी में आगे क्या होता? अपनी कहानी सुनाइए।
उत्तर-
अगर बोरे में छेद नहीं होता तो उसमें से आलू न गिरते। फिर बंदर भालू का पता नहीं लगा पाता।
आवाज़ें तरह-तरह की
हमें आस-पास कई प्रकार की आवाजें सुनाई देती हैं, जैसे-
- घंटी बजने पर ‘टन-टन’
- बादल गरजने पर ‘घड़-घड़’
- पानी टपकने पर ‘टप-टप’
बताइए, इन वस्तुओं की आवाजें कैसी होती हैं।
उत्तर-

सही उत्तर चुनकर लिखिए।
प्रश्न 1.
बंदर कौन-से पेड़ पर बैठा था? _________________ (पीपल / बेर)
उत्तर-
पीपल
प्रश्न 2.
भालू कहाँ जा रहा था? ______________________ (नानी के घर / दादी के घर)
उत्तर-
नानी के घर
प्रश्न 3.
भालू ने बोरे में क्या रखा था? ______________________ (आलू / मूली)
उत्तर-
आलू
नीचे दिए गए चित्रों को वाक्यों के साथ जोड़िए।
उत्तर-
शब्दों का खेल
प्रश्न 1.
‘ब’ से शुरू होने वाले शब्दों को पहचानिए, अनुमान लगाकर पढ़िए और लिखिए।
उत्तर-
बस्ता
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए चित्रों के नाम सुनिए।
बताइए, इन नामों की पहली ध्वनि में क्या अंतर है?
उत्तर-
उल्लू शब्द की पहली ध्वनि है- उ जो कि एक स्वर है। ‘कुरता’ और ‘सुराही’ की पहली ध्वनियों क और स में उ की मात्रा लगी है। ‘ऊन’ शब्द की पहली ध्वनि है ऊ जो कि स्वर है। ‘फूल’ और ‘सूरज’ की पहली ध्वनि ‘फ’ और ‘स’ में ऊ की मात्रा लगी है।
![]()
प्रश्न 3.
नीचे दिए चित्रों के नाम बताइए और लिखिए।
उत्तर-
छात्र दिए गए चित्रों के नाम बताएँगे और बिंदुओं को मिलाकर नाम लिखें- भालू, सड़क, टमाटर, सूरज।
प्रश्न 4.
‘भालू’ शब्द में ‘भा’ और ‘लू’ अक्षर जुड़े हुए हैं। यदि ‘भा’ की जगह ‘का’, ‘ला’, ‘ता’, ? ‘शा’ जोड़ें, तो क्या शब्द बनेगा? इन्हें लिखिए और पढ़कर सुनाइए।
उत्तर-
प्रश्न 5.
सबसे बड़े पत्ते में हरा रंग भरिए।
उत्तर-
गोले में दिए बड़े पत्ते में छात्र हरा रंग भरें।
![]()
आलू की सड़क कहानी का सारांश
भालू को दूर नानी के घर जाना था। उसने रास्ते के लिए बोराभर आलू पीठ पर लाद लिए। लेकिन बोरे में तो छेद था। आलू छेद में से एक-एक कर गिरते रहे। पीपल के पेड़ पर बैठे एक बंदर ने भालू से पूछा कि वह कहाँ जा रहा है तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन बंदर तो अब भी सड़क पर गिरे आलुओं से भालू का पता लगा सकता था।

आलू की सड़क के प्रश्न उत्तर





