Sabse Bada Chata Class 2 Question Answer Hindi Chapter 25
Class 2 Hindi Chapter 25 सबसे बड़ा छाता Question Answer
Sabse Bada Chata Question Answer
Sabse Bada Chata Class 2 Question Answer
बातचीत के लिए
प्रश्न 1.
बारिश से जुड़े अपने अनुभव बताइए।
उत्तर-
बारिश मुझे बहुत अच्छी लगती है। लेकिन यहाँ जैसलमेर में बारिश बहुत कम होती है। जब भी होती है हम भाई-बहन बहुत खुश होते हैं। नानी के घर मुंबई में खूब बारिश होती है। वहाँ खूब मज़ा आता है। बारिश में हम छत पर चढ़कर खूब नहाते हैं और मस्ती करते हैं।
प्रश्न 2.
आप बड़े होकर क्या बनाना चाहेंगे?
उत्तर-
मैं बड़ा होकर बहुत-बहुत बड़ा विद्यालय बनाना चाहता हूँ जिसमें सभी बच्चे पढ़ सके।
प्रश्न 3.
क्या सचमुच कोई इतना बड़ा छाता बना सकता है कि पूरी दुनिया के बच्चे उसमें आ जाएँ?
उत्तर-
पूरी दुनिया के बच्चों को ढँकने वाला छाता बनाना मुश्किल है।
![]()
प्रश्न 4.
छाते में ऐसा क्या होता है कि हम बारिश में भी गीले नहीं होते?
उत्तर-
छाते में जल रोकने वाले कपड़ों की गोलकार छत बनी होती है। इससे हम बारिश में गीले नहीं होते हैं।
नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपनी कॉपी में लिखिए-
प्रश्न 1.
हर बार छाता क्यों छोटा पड़ता था?
उत्तर-
हर बार लोग बढ़ जाते थे इसलिए छाता छोटा पड़ जाता था।
प्रश्न 2.
हर बार बड़ा छाता कौन देते थे?
उत्तर-
हर बार बड़ा छाता दयाल चाचू देते थे।
प्रश्न 3.
इस कहानी में आए सभी बच्चों के नाम लिखिए।
उत्तर-
सलीम, टिल्लू, लता, मोनू, शलीन, सनत, सोनू, हामिद, हरमीत।
प्रश्न 4.
बारिश में क्या-क्या गीला हो गया?
उत्तर-
बारिश में बिस्तर, अम्मा की साड़ी और दादी जी का कंबल गीले हो गए।
खेल-खेल में
वर्षा की बूँदें धरती पर गिरती हैं तो कैसी ध्वनि सुनाई देती है? इस तरह करके देखिए।
- आँखें बंद कीजिए और बाईं हथेली खोलकर रखिए।
- दाएँ हाथ की तर्जनी से बाईं हथेली पर बजाकर देखिए।
- फिर से दो उँगलियों से बजाकर देखिए।
- फिर से तीन उँगलियों से बजाकर देखिए।
- फिर से चार उँगलियों से बजाकर देखिए।
उत्तर-
इस गतिविधि को स्वयं करके समझिए।
![]()
शब्दों का खेल
हर बार बड़ा छाता छोटा पड़ जाता था।
बड़ा और छोटा इन दोनों शब्दों के अर्थ एक-दूसरे से विपरीत हैं। जैसे दिन और रात।
नीचे दी गई तालिका से दिए गए शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द ढूँढ़कर लिखिए।
उत्तर-
पढ़िए, समझिए और लिखिए
प्रश्न 1.
दिन में सूरज, ________________ में तारे दिखते हैं।
उत्तर-
दिन में सूरज, रात में तारे दिखते हैं।
प्रश्न 2.
________________ बोलें, झूठ नहीं।
उत्तर-
सच बोलें, झूठ नहीं।
प्रश्न 3.
ऊपर आकाश और ________________ धरती है।
उत्तर-
ऊपर आकाश और नीचे धरती है।
नीचे दिए गए शब्दों की सहायता से पाँच से छह वाक्य लिखिए।
उत्तर-
मैं स्कूल से घर आ रही थी / रहा था।
दोपहर में ही स्कूल की छुट्टी हो गई थी।
एकाएक झम-झम बारिश होने लगी।
हमारा मित्र हमारे साथ था।
उसके पास एक छाता था।
उस छाते की सहायता से हम दोनों घर पहुँचे।
![]()
पहेली
उत्तर-
सबसे बड़ा छाता पाठ का सारांश
प्रस्तुत पाठ में लेखक ने बताया है कि लगातार बारिश के कारण पूरा शहर गीला और ठंडा हो गया है, लेकिन बालक अपने छाते में सलीम के साथ बिलकुल सूखा और गरम है। वह बारी-बारी से सभी बच्चों की सहायता करता है। सभी को छाते में बुला लेता है। जैसे-जैसे छाते में बच्चे बढ़ते हैं, छाता छोटा पड़ जाता है। वह बार-बार अपने चाचू से और बड़ा छाता माँग लाता है, लेकिन हर बार लोग हो जाते हैं ज़्यादा और छाता पड़ जाता है छोटा। अब चाचू के पास भी बहुत बड़ा छाता नहीं है। ऐसे में बालक सोचता है कि बड़ा होकर वह दुनिया का सबसे बड़ा छाता बनाएगा जो बारिश में सारे शहर को छुपा लेगा।


सबसे बड़ा छाता के प्रश्न उत्तर





